फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 39.98 करोड़ से होगा हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण

Wed, 06 Sep 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से लोनिवि को 39.98 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। शासन की ओर से लोनिवि को सड़क निर्माण के लिए 9.24 करोड़ की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। सड़क निमा्रण के लिए धनराशि स्वीकृत होने से इस सड़क के दिन बहुरने की आस जग उठी है।
विज्ञापन




हाथरस जलेसर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर करीब डेढ़ माह पूर्व ग्रामीणों ने भिलोकरी चौराहे पर लगातार डेढ़ माह तक कई तरीकों से प्रदर्शन कर रोष जताया था। यहां तक कि इस धरना प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों ने भी अपना सहयोग दिया था। मामले को तूल पकड़ता देख भाजपा जिलाध्यक्ष गोरव आर्य, विधायक सिकंदाराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक अंजुला माहौर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस सड़क निमा्रण को लेकर बात रखी थी।



सीएम ने सड़क निमा्रण के लिए संबंधित विभागीय अधिकरियों को निर्देश जारी कर दिए थे। सीएम के निदे्रश पर सड़क निर्माण का जिम्मा नावार्ड को दिया गया, लेकिन नावार्ड में सड़क निर्माण में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से धनराशि मिलने में समय लग रहा था। इसी के चलते मंगलवार को शासन ने 16.22 किलोमीटर के हाथरस जलेसर सड़क निमा्रण के लिए लोनिवि को 39.98 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। शसन की ओर से लोनिवि को हाथरस जलेसर रोड के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्रथम किस्त के रुप में 9.24 करोड की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इस खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन





हाथरस जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृणीकरण का कार्य कराया जाना है जिसकी लंबाई 16.22 किलोमीटर है। हाथरस जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृणीकारण का कार्य 3698.68 लाख के सापेक्ष 924.65 लाख की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। हाथरस जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अर्चना वर्मा, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें