फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरना-प्रदर्शन के बाद रजबहे की सफाई शुरू

विज्ञापन
एदलपुर के निकट जेसीबी से होती रजवाहे की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम व गुड्डू चौधरी - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद रजबहे में पानी नहीं आने पर बीते दिनों गांव मंस्या, मडनई, एदलपुर, मौनिया के किसानों ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के एई का घेराव किया था। किसानों के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने तीन दिन का समय दिया था। अब बुधवार को गांव एदलपुर में जेसीबी के जरिये रजबहे की सफाई शुरू करा दी गई है। एसडीएम राजेश कुमार से जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने बातचीत कर रजबहे को पूर्ण रूप से साफ कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सादाबाद रजबहे में पिछले 30 सालों से पानी नहीं आने से किसान परेशान थे। कई बार किसानों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले किसानों का सब्र टूट गया और काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर तहसील पर पहुंच गए। वहां इन किसानों ने रजबहे की सफाई कराकर पानी छुड़वाए जाने की मांग की। किसानों की ओर से जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने एसडीएम से बातचीत कर तीन दिन का वक्त दिया था। बुधवार से रजबहे की सफाई का कार्य शुरू हो गया। एसडीएम ने किसानों को जल्द ही रजबहे की सफाई कराकर पानी छुड़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें