फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भर्ती में गड़बड़ी की आशंका पर मेडिकल बोर्ड से हटाए डाॅ. दानवीर

Fri, 13 Nov 2026 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही गड़बड़ी की आशंका के चलते मेडिकल बोर्ड में फेरबदल किया गया। होमगार्ड भर्ती में सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड से डॉ. दानवीर सिंह को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


आरक्षी भर्ती 2026 के लिए बृहस्पतिवार से पुलिस लाइंस में अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो तीन दिनों तक चलेगी। इस परीक्षण के लिए सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड में एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया था, जबकि अन्य सदस्यों में डॉ. पवन राजपूत, डॉ. राजेंद्र सिंह और सादाबाद एमओआईसी डॉ. दानवीर सिंह शामिल थे।

कुछ दिन पहले अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के सुनहरीलाल नाम के व्यक्ति ने शासन में गोपनीय शिकायत की, जिसमें उसने खुद को होमगार्ड भर्ती का अभ्यर्थी बताया। शिकायत में कहा कि उसने यूपी होमगार्ड्स भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन जुलाई में पुलिस लाइंस में हुए शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान डॉ. दानवीर सिंह ने उसे अनफिट घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में पास करने के लिए उनसे सुविधा शुल्क की मांग की गई थी, जिसके कारण वे चयन से वंचित रह गए। पत्र में यह भी लिखा कि चिकित्सक आरक्षी पुलिस भर्ती में भी अभ्यर्थियों को धमका रहे हैं और कई शिकायतें उन तक पहुंची हैं। शासन से डीएम तक शिकायत आई तो डॉ. दानवीर को आरक्षी भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण के पहले ही दिन डीएम के आदेश पर मेडिकल बोर्ड से हटा दिया गया। उनकी जगह डिप्टी डीटीओ डॉ. ऋतु गुप्ता को बोर्ड में शामिल किया गया है।


खैर शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। डीएम के आदेश पर एहतियातन चिकित्सक को बोर्ड से हटाया गया है। प्रकरण में शिकायतकर्ता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मामले की जांच हो सके। -
विज्ञापन

डाॅ. वेदप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें