फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया डॉक्टस सीवी रमन का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में डाक्टर सीवी रमन का जन्मदिन मनाते शिक्षक व विद्यार्थी - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में डॉक्टर सीवी रमन का जन्मदिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा नौ से 11 तक विद्यार्थियों की एक क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसके तहत छात्र छात्राओं ने विज्ञान राष्ट्रीय पर्व हमारी सामाजिक गतिविधियां और भारतीय सांस्कृतिक सभ्यताएं पर प्रश्न के उत्तर देकर अपने आपको गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

इस क्विज को नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन को श्रद्घाजलि के रूप में समर्पित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ जगदीश शर्मा ने सीवी रमन के छवि चित्र पर माल्यापर्ण किया और बच्चों को यह संदेश दिया कि विज्ञान हमारे देश की आधारशिला है, जिसको हमारे ऋषि मुनियों ने अपने प्रयोग द्वारा सिद्घ किया है। इस मौके पर समस्त शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें