हाथरस। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शहर में बसपा, कांग्रेस, भाजपा ने सादगी के साथ मनाया। अंबेडकर अनुयायियों ने पार्कों में जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आगरा रोड बामौली हाउस पर बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, बनी सिंह बघेल, वामसेफ अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, कपिल मोहन गौड़, आरसी गोला ने कहा कि बाबा साहब के तीन मूल मंत्र थे। शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित रहो।
बाबा साहब ने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, मुकेश दीक्षित, भगवती श्रोती, सुधीर पचौरी, डॉ. सतीश, कालीचरण उपाध्याय, राकेश दीक्षित, गोपाल शर्मा, रामप्रकाश, कुलदीप श्रोती, विचारदास, रामगोपाल, अशोक बघेल, कालीचरण बघेल, सीटू गोला, योगेश शर्मा, राकेश शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, रजत पचौरी, दिनेश शर्मा, लवकुश शर्मा आदि थे।
विभवननगर में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, रामवीर सिंह, रामगोपाल चौधरी, राजपाल सिंह, मान सिंह, डा. सतीश चंद्र, महेश चंद्र, इंद्रजीत सिंह, राकेश भारती, रमाशंकर, जसवंत सिंह, रामवीर सिंह, सुशील कुमार, भगवान सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के मोहनगंज स्थित जिला कार्यालय पर डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, श्रीराम यादव, हरीशंकर, प्रभाशंकर शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, शम्मी प्रताप सिंह, प्रवीन चौहान, अजय उपाध्याय, ईनस खां, सुखवीर चौहान, शिवकुमार, सुभाष, मोवीन खान आदि मौजूद थे।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके नेतृत्व में अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अशोक वार्ष्णेय, पं. ऋषि कौशिक, राजपाल सिंह पुनियां, लल्लन बाबू एडवोकेट आदि मौजूद थे।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आशु कवि अनिल बौहरे, श्याम बाबू चिंतन, बाबा देवी सिंह निडर ने काव्य पाठ किया। कांग्रेस शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, एनपी पिप्पल, कृपेंद्र सिंह चौहान, एएस पौनिया, पन्ना लाल, डा. रमन गुप्ता, जयशंकर पाराशर, अनुज संत, संजय वाल्मीकि, बॉबी यादव, सत्यवीर सिंह, ऋषि कुमार शर्मा, मुन्नी देवी, कपिल नरूला, कस्तुरी देवी, शिवम शर्मा, पवन कुमार, शिवकुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
नगला अलगर्जी में गौतम बुद्ध मानव कल्याण विकास समिति द्वारा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डा. हरप्रसाद पंकज, राघवेंद्र चौधरी, दिनेश चंद्र,, राकेश चंद्र, रामबाबू, प्रवीन कुमार, संतोष, पातीराम, गोवर्धन सिंह, चंद्रभान, भीमराज, रवेंद्र, गोपाल, चिरंजी लाल, मानिक चंद्र, कालीचरन, टिंकू, शीलेंद्र, संदीप, ज्ञानी सिंह आदि मौजूद थे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद चौधरी के नेतृत्व में नगला अलगर्जी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बीडीसी विजय राघवेंद्र, डा. भागीरथ, मानवेंद्र सिंह, मानिक चंद्र, बलवीर सिंह, अमर सिंह, गोवर्धन, विमल कुमार, हरीश चंद्र आदि मौजूद थे।
डा. अंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर एसपी सिंह, जालिम सिंह, राजपाल सिंह पुनियां, राजेंद्र सिंह, रामगोपाल पंचमुखी, सुशपाल सिंह, प्रकाश चंद्र, हरकमल, डॉ. चंद्रभान भारत, डॉ. मुकेश चंद्रा, योगेश कुमार ओके, अशोक वार्ष्णेय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।