जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने शनिवार को बिसावर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 38 गोवंश मिले। की फेंसिंग टूटी हुई थी। इस स्थान पर एक अतिरिक्त गेट का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा टीन शेड के नीचे काफी कीचड़ जमा थी।
कर्मचारी लगाकर सफाई कराने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी को दिए गए। गोशाला में जलभराव की स्थिति होने से गंदगी नजर आ रही है। इसे दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
चारा डालने की व्यवस्था में सुधार करने के अलावा नर व मादा गोवंश को अलग-अलग रखने की व्यवस्था तत्काल किए जाने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ ने व्यवस्थाओं में सुधार कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत मुकेश पचौरी, सचिव अजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र सिंह, केयर टेकर मौजूद रहे। संवाद