रजनी की शादी क्षेत्र के गांव पोरा निवासी शिवेंद्र पुत्र चरन सिंह के साथ सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर की थी। लेकिन, ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे रजनी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। छह अगस्त की रात साढ़े आठ बजे करीब ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव रतिभानपुर से दहेज हत्या के आरोपी पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सात अगस्त को शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव पिलुआ जिला एटा ने रिपोर्ट में कहा था कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय पुत्री रजनी की शादी क्षेत्र के गांव पोरा निवासी शिवेंद्र पुत्र चरन सिंह के साथ सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर की थी। लेकिन, ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
वे और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे रजनी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। छह अगस्त की रात साढ़े आठ बजे करीब ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में पति शिवेंद्र, सास जयवंती देवी, प्रवेंद्र, मुनेंद्र, अर्चना, शिलेंद्र की दूसरी बहन व नंदोई जयपाल सिंह निवासी गांव अंडौली थाना हसायन को नामजद किया गया। बृहस्पतिवार को एसआई अहमद हसन ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी पति शिवेंद्र, सास जयवंती देवी, प्रवेंद्र, देवर मुनेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।