फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ससुरालियों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि किराए के मकान में ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने हारकर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव तमन्ना गढ़ी निवासी पूजा पुत्री रमेशचंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसमें कहा गया कि 2 मार्च 2019 को उसकी शादी रमनपुर निवासी प्रतीक रघुवंशी के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 12 लाख रुपये खर्च किए थे। 

विज्ञापन


आरोप है कि शादी में हुए खर्च से पति प्रतीक, सुसर रामेंद्र रघुवंशी, देवर अनुराग, सास लता देवी, ननद प्राची संतुष्ट नहीं थे। कार की मांग करने लगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे। महिला ने एक पुत्र जन्म दिया। मजबूर होकर महिला किराए के मकान में रहने लगी। 

आरोप है वहां किराए के मकान में ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें