फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पालिका हाथरस चेयरमैन श्वेता के सामने कई चुनौतियां, बनानी होगी कार्य योजना

Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, खुदी पड़ी सड़कों की मरम्मत और इनका नवनिर्माण, बंदरों के आतंक से मुक्ति सहित कई समस्याएं शहरवासियों के सामने खड़ी हैं। उन्हें समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कार्य योजना बनाकर इस पर अमल करना होगा।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष बनने पर श्वेता चौधरी का उनके आवास पर स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में शहर की जनता से जुड़ी कई समस्याओं का निदान करने की चुनौती नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के सामने होगी। नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, खुदी पड़ी सड़कों की मरम्मत और इनका नवनिर्माण, बंदरों के आतंक से मुक्ति सहित कई समस्याएं शहरवासियों के सामने खड़ी हैं। उन्हें समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कार्य योजना बनाकर इस पर अमल करना होगा।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी श्वेता चौधरी ने 23174 मतों से जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के साथ ही कई चुनौतियां भी उन्हें विरासत में मिली हैं। शहर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जरा सी बारिश से शहर ताल तलैया बन जाता है। सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दूसरी ओर शहर में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। इन समस्याओं का निदान नए पालिका अध्यक्ष के लिए एक चुनौती बनकर सामने आया है। शहर के सीमा विस्तार में शामिल 11 ग्राम पंचायतों के बाशिंदों को भी शहर की नई सरकार से विकास की आस लगी हुई है। शहरवासियों को सड़कों की मरम्मत और निर्माण से लेकर नाली निर्माण, विद्युत और पानी की आपूर्ति में सुधार की दरकार है। अब देखना यह है कि नई पालिकाध्यक्ष किस तरह शहरवासियों की इन समस्याओं का इलाज कर पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें