फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रजबहे में डूबकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 15 May 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के मानई से शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर एटा जिले के मारहरा बाइक से लौट रहे युवक की बाइक शनिवार की शाम को गांव कासिमपुर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक की रजबहे में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




अर्जुन सिंह पुत्र जय सिंह निवासी गांव रामगनगर थाना मारहरा जिला एटा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उल्लेख किया है कि शनिवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने चाचा के बेटे मोनू पुत्र लाल सिंह निवासी गांव रामनगर मारहरा एटा के साथ लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइकों पर थे। मोनू अपनी बाइक से एक किमी आगे चल रहा था।



जब वह कोठी करमपुर कासिमपुर के पास पहुंचा तो देखा कि मोनू की बाइक रजबहे की पटरी पर बीच में पड़ी थी, लेकिन मोनू वहां नहीं था। उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। मोनू को आसपास काफी तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह अगले दिन रविवार को परिवार वालों को साथ लेकर आया तो बुरी तरह से जख्मी मोनू का शव रजबहे के पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें