फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोना पत्तल व्यवसायी से साढ़े दस हजार लूटे

Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
लूट का शिकार गोपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। मथुरा रोड पर गांव टीकैत और नगला चौधरी के बीच स्थित एक भट्टे के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूटी सवार दोना पत्तल व्यवसायी से हथियारों की नौंक पर साढ़े 10 हजार रुपये लूट लिए। इन बदमाशों ने तमंचे की बट भी व्यवसायी की गर्दन में मारी और हवाई फायर भी किए। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण भी आ गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर के दोना पत्तल व्यवसायी गोपाल बंसल पुत्र अनिल कुमार बंसल ने बताया कि वह गुरूवार की शाम करीब छह बजे बिसावर से सादाबाद के लिए लौट रहे थे। गांव नगला चौधरी और टीकैत के मध्य एक भट्टे के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश जो कि हेलमेट में पहने हुए थे, ने उसकी स्कूटी को रूकवा लिया और हवाई फायर कर दिए।

इन बदमाशों ने उसकी जेब में रखे दस हजार रुपयों को निकाल लिया। इधर, फायर की आवाज सुनकर मौके पर खेत पर मौजूद किसान भी आ गए। किसानों को आता देख यह बदमाश वहां से भाग जाने में सफल रहे। इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल की और वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें