फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित लोगों से गुमराह न हो दलित समाज

Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
बृजमोहन राही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के हाथरस विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने एक विज्ञप्ति जारी कर विधायक गेंदालाल चौधरी पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने दलित एवं जाटव समाज के लोगों से अनुरोध किया है कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती को मजबूत करने और पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएं।

जो लोग पार्टी से निष्कासित हैं, उनको सही जवाब देने का काम करें।  उन्होंने कहा है कि पूरे देश में बसपा सुप्रीमो ही दलित, शोषित, पिछड़े, गरीब के उत्थान और सम्मान के लिए राज्यसभा से लेकर सदन के बाहर तक लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनका परिवार राजनीति में कदम रखने से अब तक बसपा के साथ निष्ठा एवं ईमानदारी से ब्राह्मण और सवर्ण समाज को जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 

वहीं विधायक गेंदालाल चौधरी ने बसपा प्रत्याशी बृजमोहन राही के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि ये छुटभैये नेता हैं। मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं। उन्होंने बसपा और किसी दूसरे नेता के साथ कोई विश्वासघात नहीं किया है। वह पूरी निष्ठा और वफादारी से बसपा के साथ थे और आगे भी रहेंगे। लोग चाहें कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। असल में राही ये आरोप खुद नहीं लगा रहे, बल्कि किसी और के दवाब में वह ये सब बातें कर रहे हैं। जिन लोगों के नाम शिकायकर्ताओं के रूप में दे रहे हैं, वह भी उनके आरोपों से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
  अगर मैने कोई विश्वासघात किया है तो उसे साबित करें, वरना फर्जी बयानबाजी बंद करें। वास्तव में तो कोई भी बयान जारी करने का अधिकार जिलाध्यक्ष का ही होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें