फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कंकाल की पहचान के लिए लिए डीएनए के नमूने

Thu, 13 Nov 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में खोदाई में मिले नर कंकाल की पहचान के लिए बुधवार को मृतक के तीन परिजनों के डीएनए के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव निवासी पंजाबी सिंह की शिकायत पर उनके घर के आंगन से करीब एक साल पहले पुलिस ने खोदाई के दौरान नरकंकाल बरामद किया था। पंजाबी सिंह का आरोप था कि करीब 30 साल पहले उनके पिता बुद्ध सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनके शव को उनके दो भाइयों ने एक ग्रामीण के साथ मिलकर जमीन में दफना दिया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पहले पंजाबी सिंह के डीएनए का नमूना लिया गया, लेकिन इसका कंकाल से मिलान नहीं हो सका। बुधवार को उनके ताऊ मिहीलाल, भाई बस्तीराम और बहन रेखा के डीएनए के नमूने लिए गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें