फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखे स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजाम

Wed, 01 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक मेंे स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता के साथ एमजी पॉलीटेक्निक पहुुंचकर ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और वहां के इंतजामों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों से सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा में लगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों से भी बातचीत की।

उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं, इस बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों के तहत बेरीकेरिडंग आदि की व्यवस्था के बारे में अधीनस्थों ने जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे सुरक्षा घेरा बनाए जाने की तैयारियों के बारे में भी पूछा। इस दौरान मतगणना के लिए होने वाली अन्य तैयारियों का भी अधीनस्थों से अपडेट लिया, मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियां सामने नहीं आए और सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण की जा सके। इस मौके पर तहसीलदार सदर कमलेश गोयल और अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें