फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने चौपाल लगाकर किया संवाद

विज्ञापन
चौपाल लगाकर ग्रामीण मतदाताओं से संवाद करते डीएम, एसपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को पारदर्शी, सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर भूप और पूर्व प्राथमिक विद्यालय एदलपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता की। सभी ग्रामवासियों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग का आह्वान किया।
डीएम ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने एसओ से मतदान में बाधा पहुंचाने वाले वांछित व्यक्तियों को नोटिस भेजकर के पाबंद करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से से मतदान के लिए शराब, रिश्वत और अन्य वस्तुओं का प्रलोभन देने की सूचना देने की अपील की और कहा कि किसी प्रकार की जाति, धार्मिक और सामुदायिक हिंसा होने की संभावना पर तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से से निर्भीक होकर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। डीएम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के असामाजिक, उदंड प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनमानस में एक सकारात्मक संदेश पहुंचे।
एसपी ने कहा कि किसी से डरने की आवश्यकता नही है। अपने मत का प्रयोग स्वतंत्रता के साथ करें। यदि कोई प्रत्याशी डराता अथवा धमकाता है अथवा अनुचित तरीके से मतदान करने के लिए दबाव बनाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपनी शिकायत को विश्वास पर्ची में दिए गए नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

आपका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों को शपथ दिलाई कि हम शांति के साथ मतदान करेंगे। किसी प्रकार का झगड़ा एवं उन्माद पैदा नही होने देंगे। इस अवसर पर एसडीएम सादाबाद, एसडीएम हाथरस, सीओ हाथरस, सीओ सादाबाद, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें