फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर डीएम का छापा, चेतावनी

Wed, 04 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने बुधवार को दोपहर में दो गेहूं खरीद केंद्रों का मुआयना किया। गेहूं की खरीद में सुधार लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को कडे़ निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक गेहूं की खरीद नहीं करने की स्थिति में लोगों की जिम्मेदारी तय करके उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम सबसे पहले क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति मुरसान पूर्वी स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी राधाशरण शर्मा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। केंद्र के लिए निर्धारित लक्ष्य 900 एमटी के सापेक्ष मात्र 2,140 क्विंटल गेहूं की खरीद मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। स्थिति में और सुधार लाने के लिए मोबाइल क्रय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर 720 बोरों की उपलब्धता मिलने पर डीएम ने अविलंब पर्याप्त मात्रा में बोरों की व्यवस्था करने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए।

खरीदे गए गेहूं पर एक लाख 63 हजार 500 रुपये की देयता मिलने पर पीसीएफ से तत्काल धनराशि प्राप्त कर किसानों को भुगतान करने के लिए केंद्र प्रभारी को हिदायत दी। उन्होंने एफसीआई से डिलीवरी के सापेक्ष बिलिंग की धनराशि तत्काल पीसीएफ  को उपलब्ध कराने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता प्रत्येक केंद्र पर सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


पटाखास समिति पर 256 क्विंटल खरीद
डीएम ने साधन सहकारी समिति पटाखास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां केंद्र प्रभारी चंद्रपाल सिंह एवं सचिव तेजपाल सिंह मौजूद मिले। केंद्र पर 15 किसानों का अभी तक 256 क्विंटल गेहूं खरीदने में से 160 क्विंटल की डिलीवरी 23 अप्रैल को किए जाने की जानकारी मिली। वर्तमान में 96 क्विंटल गेहूं केंद्र पर उपलब्ध है, जो सत्यापन में सही पाया गया। केंद्र पर चार हजार बोरा प्राप्त हुए थे, जिसमें से अभी तक 512 बोरों का प्रयोग हुआ है। 3488 बोरा अवशेष मिले। केंद्र का लक्ष्य 450 एमटी थी। प्रभारी ने बताया कि आलू क्षेत्र होने के कारण गेहूं की आवक कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें