फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन व लौह एवं खनन विभाग द्वारा वसूली में लापरवाही पर डीएम का चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन, लौह, खनन की खराब वसूली पर बिफरे डीएम
विज्ञापन

एक सप्ताह में सभी विभागों को वसूली सुधारने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार नेे कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की कार्रवाई की समीक्षा की। लौह एवं खनन विभाग, परिवहन विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने लिए विभागीय कार्यकलापों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लौह एवं खनन विभाग, परिवहन विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में ढिलाई मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। स्थिति में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी। साथ ही मंडल तथा प्रदेश स्तर पर रैंकिंग की स्थिति ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। आगामी एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका हाथरस, नगर पंचायत मेंडू और पुरदिलनगर की वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ईओ से अवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए। पकड़े गए पशुओं की जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लौह खनन की वसूली के संबंध में कहा कि जिन भट्ठा मालिकों ने पैसा नहीं जमा किया है, उनके खिलाफ संबंधित एसडीएम से संपर्क कर भट्ठा मालिकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलान के दौरान जो आरसी फर्जी पाए जाएं, उनको तुरंत पोर्टल से डिलीट करा दिया जाए। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने विभाग वार वसूली की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें