फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत किए गए मार्ग की लेबलिंग ठीक न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मतशुदा मार्ग की लेवलिंग ठीक नहीं होने से डीएम खफा
विज्ञापन

डीएम ने किया मढ़ाका-भुकलारा-नगला सलेम मार्ग के मरम्मत कार्य का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मढ़ाका-भुकलारा-नगला सलेम मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए मरम्मत कार्य का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। मौके पर मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मरम्मत किए गए मार्ग का समतलीकरण ठीक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
एक्सईएन पीडब्लूडी ने बताया कि आठ किलोमीटर से 14 किलोमीटर के मध्य लगभग 5.5 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत की गई है। मार्ग पर दो सेमी मोटाई की परत डाली गई है। डीएम ने नौ किलोमीटर से आगे 750 मीटर पर किए गए कार्य की जांच मार्ग में गड्ढा करके गेज के जरिए की। उन्होंने 13 किलोमीटर पर मार्ग पर गड्ढा करके गेज के माध्यम से जांच की। मरम्मत किए गए मार्ग पर गड्ढे मिलने पर डीएम ने पैचिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एक किलोमीटर से चार किलोमीटर के मध्य मार्ग की हालत ठीक नहीं होने के बारे में जानकारी ली। एक्सईएन लोनिवि ने बताया कि एक किलोमीटर से चार किलोमीटर के मध्य मरम्मत का कार्य बारिश के मौसम समाप्त होते ही प्रारंभ किया जाएगा। मार्ग की मरम्मत के लिए धन प्राप्त हो चुका है। मरम्मत किए गए मार्ग की लेवलिंग ठीक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मार्ग की लेवलिंग का गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें