फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूनिफॉर्म घोटाले में डीएम ने बीएसए ने मांगी जानकारी

Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा सत्र 2020-21 में परिषदीय स्कूलों में हुए यूनिफाॅर्म वितरण में घोटाले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने इस संबंध में बीएसए से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में यूनिफॉर्म घोटाले के क्रम में अफसर थे मेहरबान, गुणवत्ता की जांच किए बिना कर दिया था भुगतान, शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले में उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने शासन से शिकायत की थी। शिकायत में यूनिफाॅर्म और स्वेटर वितरण में धांधली के आरोप लगाए गए थे।
इसके बाद से विजिलेंस इस सहित तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्रा से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। विजिलेंस ने कई बिंदुओं पर बीएसए कार्यालय से जानकारी भी मांगी है। अब डीएम ने भी इस खबर का संज्ञान लेते हुए बीएसए से इस पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें