पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ भास्कर ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पोरा, कचौरा अगसौली क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उसके बाद विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे। यहां बीडीओ ने अधिकारियों को पूरी नामांकन प्रक्रिया से अवगत कराया।
बता दें कि पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरों पर हैं। विकास खंड कार्यालय पर नामांकन के लिए प्रधान, बीडीसी व पंचायत सदस्यों के लिए अलग-अलग काउंटर बना दिए गए हैं। नामांकन के दौरान भगदड़ की स्थिति न हो इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। न्याय पंचायत के हिसाब से नामांकन कक्ष तैयार कर लिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव के कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी कार्यवाही निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से कराई जाए। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाए।