फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने किया सासनी स्टेशन का मुआयना

Thu, 12 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे के इलाहाबाद डिवीजन के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने गुरुवार को दलबल के साथ सासनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम के मुआयने से स्टेशन पर खलबली मची रही। स्टेशन पर कुछ कमियां मिलने पर अधिकारियों को इनमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने डीआरएम के सामने सासनी स्टेशन पर कुछ और यात्री ट्रेेनों का ठहराव बढ़ाने की मांग की तो डीआरएम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को यह मांग सरकार के समक्ष रखनी चाहिए। 
विज्ञापन


डीआरएम स्पेशल ट्रेन से गुरुवार की दोपहर को सासनी पहुंचे। यहां हाथरस जंक्शन स्टेशन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद डीआरएम ने अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का मुआयना शुरू किया। सबसे पहले वह स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे। डीआरएम ने स्टेशन के बाहर आकर भी निरीक्षण किया।

यात्रियों के बैठने की व्यवस्था देखी। जहां तकनीकी जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। स्टेशन पर लगे नलों को चेक किया। कुछ नल बंद मिलने पर नाराजगी जताई और इन्हें जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में गंदगी मिलने पर स्टेशन मास्टर को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्थानीय लोग भी डीआरएम से मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने डीएम के सामने स्टेशन पर कुछ और ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। अधीनस्थ अधिकारियों को कुछ कार्यों को करने का निर्देश दिया। उसके बाद वह विशेष ट्रेन द्वारा आगे स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें