फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उच्च सुरक्षा मानकों से तैयार हो रही जिला जेल, दिसंबर में सीएम से लोकार्पण कराने की तैयारी

Fri, 02 Oct 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनपद सृजन के वर्षों बाद जिले को अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और उच्च सुरक्षा मानकों से लैस जिला जेल मिलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इगलास रोड पर करीब 185 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना का लगभग 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा दिसंबर 2026 तक जेल परिसर को पूरी तरह तैयार कर कारागार प्रशासन को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर इसके भव्य लोकार्पण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक अपनी जेल न होने के कारण यहां के बंदियों और कैदियों को अलीगढ़ की वरिष्ठ जिला जेल में रखना पड़ता है। इससे जहां बंदियों को पेशी पर लाने और ले जाने में पुलिस बल व समय की भारी खपत होती है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी निरंतर दबाव बना रहता है। नई जिला जेल के चालू होने से हाथरस के बंदियों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे अलीगढ़ जेल पर भी कैदियों का अतिरिक्त बोझ कम होगा।
इगलास रोड पर गांव बीछिया पर बन रही यह आधुनिक जेल पूरी तरह से उच्च सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। जेल में बंदियों को रखने के लिए अत्याधुनिक दोमंजिला (डबल स्टोरी) बैरकों का निर्माण किया गया है, जिसमें 1020 बंदियों को रखने की कुल क्षमता होगी। सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए मुख्य जेल परिसर को दो ऊंची दीवारों के बीच सुरक्षित किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के सुरक्षा उल्लंघन की गुंजाइश न रहे। इसके अलावा परिसर के भीतर ही जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशासनिक भवन, कार्यालय और आवासीय कॉलोनी का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी
जेल परिसर को पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। जेल के मुख्य प्रवेश द्वार, बैरकों के गलियारों, हाई सिक्योरिटी सेल और चहारदीवारी के चारों तरफ अत्याधुनिक व नाइट विजन कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। इसका एक मुख्य कंट्रोल रूम बनेगा, जहां से पूरे परिसर की 24 घंटे रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन


निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, कोशिश है कि दिसम्बर माह तक लोकापर्ण करा दिया जाए।
एके राही, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें