छात्राओं की साइकिल की चाबी देते जिला के प्रभारी मंत्री।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों को कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में उत्तीर्ण होने पर योजना अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया।
मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री व मंत्री पंचायती राज विभाग भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सदर हरी शंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 20 श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह, डीपीआरओ बनवारी सिंह, डीडीओ अवधेश सिंह यादव आदि मौजूद थे।