फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांवड़ यात्रा के लिए चार जोन व 28 सेक्टर में बांटा जिला

Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने जिले को सुरक्षा की दृष्टि से चार जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया है। डीएम अर्चना वर्मा ने प्रत्येक सेक्टर में आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों को नामित किया है।
विज्ञापन




चारों तहसीलों को जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक पाली में एक जिला स्तरीय और एक तहसील स्तरीय अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।



अपर जिलाधिकारी वि/रा बसंत अग्रवाल को तहसील हाथरस, डीएफओ सीपी सिंह को सासनी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र को सादाबाद तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम को सिकंदराराऊ का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को उनकी तहसील का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 11 जिला स्तरीय तथा 11 अधिकारियों को तहसील स्तरीय अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें