फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपह्रत बालक बरामद, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस गेट पुलिस ने अपह्रत बालक को बेचने जा रही महिला को थाना सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया है। महिला किसे बच्चे को बेचने जा रही थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन




लाखन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी उजनेरा थाना मुरसान मंगलवार को अपने चार वर्षीय बेटे मनीष के साथ का गंगा स्नान करने के लिए कासगंज जा रहे थे। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास फाटक पर किसी तरह से मनीष अपने पिता से बिछड़ गया और भटक गया। इस दौरान एक महिला उसे बातों में लगाकर अपने साथ ले गई। बालक को लेकर जाती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।



लाखन सिंह ने बालक के नहीं मिलने पर थाना हाथरस गेट पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी देवेश कुमार पांडे ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बालक मनीष के अपहरण की घटना का खुलासा कर दिया और महिला संगीता पत्नी महावीर निवासी नाई का नगला थाना सदर कोतवाली को सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में पंत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बालक को भी उसके पास से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला बालक को बेचने के लिए जा रही थी। बालक को किसे बेचना था और महिला के साथ कौन-कौन इस घटना में शामिल है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें