फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 15 परीक्षा केंद्र के लिए 30827 उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण

Thu, 08 Feb 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 22 फरवरी से प्रस्तावित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार से उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन हाथरस तहसील के 15 परीक्षा केंद्रों के लिए 30827 उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण हुआ, जिसमें हाईस्कूल की 16127 व इंटरमीडिएट की 14700 उत्तरपुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन





जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज से बुधवार से उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण का कार्य शुरू हो गया, जो 15 फरवरी तक चलेगा। सात व आठ फरवरी को हाथरस तहसील के 30 परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।



पहले दिन बुधवार को हाथरस तहसील के 15 परीक्षा केंद्रों के लिए हाईस्कूल की 16127 व इंटरमीडिएट की 14700 उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण हुआ। कुल 30827 उत्तरपुस्तिकाएं पूरी दिन में वितरण हुईं। पूरे दिन उत्तरपुस्तिकाएं लेने के लिए परीक्षा केंद्र संचालक व शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के दौरान शिक्षक आवंटित क्रमांक से मिलान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन







बुधवार से शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरु हो गया है। पहले दिन हाथरस तहसील के 15 परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

-संत प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें