फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर घायल

Thu, 08 Feb 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एटा रोड पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से किसी वाहन में घुस गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद आगे चल रहे वाहन को उसका चालक लेकर भाग गया।
विज्ञापन




अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर के गांव कुलबा निवासी रामभवन दुबे (55) पुत्र राममूर्ति दुबे अपनी पत्नी सीता देवी (50), पुत्र राजीव दुबे (25), पुत्रवधु हरसीमा (20) और पौत्री वर्षा (तीन) के साथ कार से हरियाणा से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही कार एटा रोड के गांव रतिभानपुर के निकट पहुंची, वैसे ही कार आगे चल रहे किसी वाहन में पीछे से घुस गई।



कार की गति इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रामभवन दुबे की मौत हो गई और कार सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें