फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएनजी डलवाने पर विवाद, पंप पर तोड़फोड़

Tue, 10 Feb 2026 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम समामई में सीएनजी डलवाने आए तो कार सवारों का गाड़ी का शीशा टूटने पर पेट्रोल पंपकर्मियों से विवाद हो गया। कार सवार युवकों ने लाठी डंडे और सरियों से पेट्रोपं और मशीन पर तोड़फोड़ कर दी। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर लूट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ओम प्रकाश फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार दो युवक गाड़ियों को रॉन्ग साइड में लेकर आए और तभी उनकी कार का शीशा टूट गया, कार सवारों ने अपने गांव सुसायत कलां से 20-30 लोग बुला लिए। इसके बाद इन लोगों ने स्टाफ के साथ मारपीट की और पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दी। तहरीर में दो से तीन लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लूटपाट का आरोप गलत है। गाड़ियों को निकालने पर विवाद हुआ था। मामले की जांच कर दोषियों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें