फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कमला बाजार के नलों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
शहर के कमला बाजार में नल से निकला गंदा पानी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के कमला बाजार क्षेत्र में एक वर्ष से नगर पालिका की जल आपूर्ति में गंदा पानी आने की समस्या है। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण नलों से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं कराया गया है। गंदे पानी के कारण लोग इसे पीने या अन्य घरेलू कार्यों में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।



मजबूरी में लोगों को पीने के लिए पानी के केन मंगाने पड़ रहे हैं। नहाने और अन्य जरूरतों के लिए भी पानी की किल्लत हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ेगी, ऐसे में समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन





एक वर्ष से नगर पालिका के नलों में गंदा पानी आ रहा है। इससे पीने, नहाने और अन्य जरूरतों के लिए काफी परेशानी हो रही है। पाइपलाइन लीकेज होने के कारण नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है।
राजेश कुमार, निवासी कमला बाजार



पाइपलाइन में लीकेज के कारण नाली का गंदा पानी नलों में आ रहा है। पानी का रंग गंदगी के कारण काला, नीला और पीला दिखाई देता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विष्णु कुमार, निवासी कमला बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें