फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नलों से आ रहा गंदा पानी, 500 परिवार परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ सुधार

Sun, 14 Dec 2025 04:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस क्षेत्र में पेयजल की पाइपलाइन पुरानी है, जो क्षतिग्रस्त होने की वजह से सीवर के गंदे पानी के संपर्क में आ जाती हैं। इसी कारण से गंदा पानी आता है। लीकेज की शिकायत पर पालिका कर्मचारी आते हैं तथा लीकेज की जगह कई-कई दिनों तक लगे रहते हैं, लेकिन समाधान नहीं दे पाते।
विज्ञापन
नलों में आ रहा गंदा पानी और लीकेज को ठीक करने के गड्ढे से पानी निकालता मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर पालिका के नलों से आ रहे गंदे पानी से सरक्यूलर रोड के 500 परिवार परेशान हैं। इन परिवारों का कहना है कि पिछले एक साल से यह परेशानी है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अधिकतर लोग पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप व गली में लगे सरकारी नल से पानी भर रहे हैं।

विज्ञापन


सरक्यूलर रोड के अलावा तबेला गली, हनुमान गली सहित इस रोड पर मौजूद लगभग हर गली का यही हाल है। स्थानीय निवासी कैलाश ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में शिकायत की गई थी। गंदा पानी रुकवाने की मांग की थी, लेकिन कुछ दिन पानी साफ आया उसके बाद फिर वही स्थिति हो गई। इस क्षेत्र में पेयजल की पाइपलाइन पुरानी है, जो क्षतिग्रस्त होने की वजह से सीवर के गंदे पानी के संपर्क में आ जाती हैं। इसी कारण से गंदा पानी आता है। लीकेज की शिकायत पर पालिका कर्मचारी आते हैं तथा लीकेज की जगह कई-कई दिनों तक लगे रहते हैं, लेकिन समाधान नहीं दे पाते। पाइपलाइन जमीन में काफी अंदर होने के कारण कई लीकेज का पता ही नहीं चल पाता है।

इस क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या वर्ष 2024 में सामने आई थी। शिकायत के बाद उसका समाधान करा दिया गया था, फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई समस्या है तो उसे दिखवाकर दूर कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।-हर्षवर्धन, जेई जलकल विभाग।
काफी समय से नलों में गंदा पानी आ रहा है। अब तो घर के बर्तन भी पालिका के नल के नीचे धोने से डर लगता है। पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है।-श्याम वर्मा, सरक्यूलर रोड।

विज्ञापन

दुर्गंध युक्त पानी आ रहा है। इस संबंध में एक साल पहले शिकायत की गई थीं। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत डाली गई थी, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ।-कैलाश कूलवाल, सरक्यूलर रोड।
गंदा पानी आने से बीमारी का खतरा बना रहता है। साफ-सफाई में भी इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी आम लोगों की मजबूरी नहीं समझते हैं।-महेश वर्मा, सरक्यूलर रोड।
पाइपलाइन पुरानी हो चुकी है, इसमें जगह-जगह लीकेज है। नयी पाइपलाइन से कनेक्शन दिया जाना चाहिए। अन्यथा इस समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा।-सुरेश चंद्र, सरक्यूलर रोड।


जगह-जगह पाइपलाइन में लीकेज
सरक्यूलर रोड, हनुमान गली, मेंड़ू गेट आदि इलाकों में जगह-जगह पेयजल की पाइपलाइन लीक कर रही है। पिछले कई दिनों से यहां लीकेज ठीक करने का काम चल रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों और नालियों में बह रहा है। शनिवार को यहां नगर पालिका कर्मी लीकेज ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें