फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी-जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गंदगी और जलभराव के विरोध में शहर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के सीयल खेड़ा इलाके के बाशिंदों का गुस्सा जलभराव की समस्या पर फूट पड़ा। इन लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और नारकीय हालातों से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि संत तुलसी साहिब वाली गली पूरी तरह गंदे पानी में डूबी हुई है। इसकी वजह इस गली का मेन रोड से नीचे रह जाना है। कई बार पालिका प्रशासन से इस गली को मेन रोड के लेवल में लाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि गंदा पानी किला गेट तक पहुंच जाता है और आवागमन भी दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। गंदे पानी से मच्छरों का भी प्रकोप है, जिससे बीमारियां फैल रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस नारकीय हालात से मुक्ति नहीं दिलाई तो आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में दीपक, परवेज, सतीश, ईशान, संजीव, रामू, मनोज, सुनील कुमार, रामखिलौनी, गायत्री देवी, सुभद्रा देवी, वैदेवी, छोटेलाल, रजनी देवी, राजीव, मिश्रा जी, कन्नू, द्वारिकाधीश, राजू, शंकर आदि अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें