फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिनेश हत्याकांड में चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश

Sat, 06 Dec 2025 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिनेश शराब के नशे में था। मोहल्ले के चार सगे भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला ललता गेट सींचावली रोड निवासी दिनेश की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने मोहल्ले के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक के पिता बालकिशन द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 4 दिसंबर की रात 11:00 बजे उनका बेटा दिनेश (38) शराब के नशे में था। इसी दौरान मोहल्ले के चार सगे भाइयों टीटू, बंटी, आकाश और जितेंद्र पुत्रगण वीरेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घायल दिनेश को इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पांच दिसंबर की शाम को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें