फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर कब आओगे दीनानाथ, अयोध्या मेरी सूनी भई...

Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
श्रीरामलीला महोत्सव के तहत निकाली गई वनगमन यात्रा में शामिल वनवासी वेषधारी श्रीसीताराम और लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत उत्तर भारत की प्रसिद्ध वन गमन यात्रा भावपूर्ण माहौल में निकाली गई। वनवासी वेषभूषा में निकले भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को वन के लिए विदाई देने को श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। अयोध्यावासी बने भक्त तीनों स्वरूपों के रास्ते में कालीन बिछाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


शहर के कीर्तन मंडलों के गायक विरह के गीत गाकर माहौल को गमगीन बना रहे थे। विरह के गीत सुनकर भक्तों की आंखें भर आईं। मेरे घर कब आओगे दीनानाथ, अयोध्या मेरी  सूनी भई, गीत सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। शहर के बैनीगंज, मोहनगंज और रुई की मंडी इलाकों को फल, फूल और पत्तों से सजाकर वन का रूप दिया गया। इन जगहों पर तीनों वनवासी स्वरूपों की आरती उतारी गई और उनका भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

देर रात यह वनगमन यात्रा रामलीला पंडाल पहुंचकर समाप्त हुई। जहां श्रीराम-केवट संवाद लीला का मार्मिक मंचन किया गया। दोनों पात्रों के संवाद सुनकर भक्तों के सामने इस लीला की झांकी साकार हो गई। देर शाम वन गमन यात्रा हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई।
विज्ञापन


यहां से यह वनवासी स्वरूप भजन-कीर्तन के बीच शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला पंडाल पहुंचे। वनवास की व्यवस्था में रामलीला अध्यक्ष आशीष पचौरी, संयोजक राजीव बौहरे, सह संयोजक पुनीतराज पचौरी, पुष्पराज पचौरी, पवन गौतम, बौ. विष्णु पचौरी, आकाश पचौरी, रामबहादुर यादव भोला पहलवान, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, दिनेश बर्मन, दीपक गोयल, बलराम यादव, सभासद बॉबी यादव आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

वहीं सादाबाद की श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात की शोभायात्रा शुक्रवार रात करीब 8 बजे हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट से एक दर्जन झांकियों के साथ शुरू हुई। इसका शुभारंभ भाजपा नेता रवींद्र शर्मा उर्फ मुन्ना प्रधान ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतार कर किया।

शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के स्वरूप अलग-अलग घोड़ों पर सवार थे। शोभायात्रा के पूरे रास्ते बारात में शामिल लोग राम बारात में भी नृत्य कर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष महेशचंद्र यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शोभायात्रा विनोबा नगर चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, जवाहर बाजार, निरंजन बाजार, कृष्णा टॉकीज श्री राम मैरिज होम पहुंची, यहां जनकपुरी बड़ी भव्यता के साथ सजी हुयी थी।

शोभायात्रा में रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश उर्फ लाला गौतम, पवन गौड़, सुनील गौतम, राजीव उर्फ बबलू वार्ष्णेय, मुकेश जिंदल, मनोज, अवधेश गहलौत, नेत्रपाल गौतम, मुकेश, रिंकू अग्रवाल, नवीन गौतम, अंकुश गौड़, सोमेश कौशिक, निष्कर्ष गोस्वामी, सतीशचंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, विनीत गौतम, राजा पंडित, बनवारीलाल, अनुज शर्मा, राकेश वर्मा, अवनीश जैसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें