फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के जिलाध्यक्ष बने धर्मेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी में धर्मेश शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने मनोनयन पत्र देकर धर्मेश शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में संगठन विस्तार और एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ भगवान परशुराम की छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का फूल माला पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सदैव त्याग किया है। प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय ने कहा कि समय की जरूरत है कि ब्राह्मण समाज संगठित हो। संगठित हुए बिना समाज के मान सम्मान को सुरक्षित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग आपस में किसी भी प्रकार का मतभेद न रखें। आपसी मतभेद को दूर कर समाज को संगठित करने में अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का भी स्वागत किया गया। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, धर्मेश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सोनू शर्मा, बृजेश शर्मा, नितिन उपाध्याय, संतोष शर्मा, गौरव शर्मा, सुमित शर्मा, हर्षित उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें