फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसे में ढकरई के युवक की मौत

विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मथुरा में भरतपुर रोड पर कोसी मुडैसी से आगे हुए सड़क हादसे में सादाबाद के गांव ढकरई के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव ढकरई निवासी राहुल (25) पुत्र योगेंद्र सिंह ने इसी वर्ष इंटर पास किया था।
विज्ञापन



वह सोमवार की शाम भरतपुर में अपनी छोटी बहन से मिलने जा रहा था। इसी दौरान भरतपुर रोड पर कोसी मुडैसी से आगे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राहुल के पिता की मौत वर्ष 2014 में हो चुकी है।



वह खेतीबाड़ी के साथ ही पढ़ाई कर रहा था। मां के साथ अकेला रहता था। मंगलवार को मथुरा पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में आया तो रोना बिलखना मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें