नगर पंचायत मुरसान ने 1.37 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने के लिए पांच प्रस्तावों का खाका खींच कर शासन को भेजा है। इन पांच कार्यो के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
पहला कार्य 39.02 लाख रुपये से नगर पंचायत मुरसान के वार्ड नंबर-1 स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स परिसर में मुख्यमंत्री वैश्यिक नगरोदय योजना के तहत दुकान बनाने का निर्माण कार्य। दूसरा 37.51 लाख रुपये से व्यवसायिक कांप्लेक्स में दुकानों के उपर प्रथम तल पर डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण। तीसरा 12 लाख रुपये से नगर पंचायत मुरसान के ब्लॉक रोड पर थाने के पास ओपन जिम का निर्माण। चौथा 22.83 लाख रुपये से नगर पंचायत मुरसान के वार्ड नंबर-3 के प्राथमिक विद्यालय। नंबर-2 परिसर में कौशल विकास केंद्र का निर्माण और पांचवा कार्य 26.05 लाख रुपये से वार्ड नंबर-1 के आंबेडकर पार्क भवन में प्रथम तल पर योगशाला का निर्माण कार्य कराया जाना है। ईओ सुरेश कुमार ने बताया है कि मुरसान में 1.37 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।