फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 2.42 करोड़ से सासनी देहात क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

Sun, 02 Feb 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सासनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त से 2.42 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर क्षेत्र पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सासनी की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास एवं निर्माण कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचम राज्य वित्त के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये व केंद्रीय वित्त से करीब एक करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। सासनी क्षेत्र के ग्राम बिजाहरी, गारवगढ़ी, छौंक, ततारपुर, लुटसान, नगला उम्मेद, लौहर्रा, बिलखौरा आदि गांवों में इस धनराशि से सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
इसके साथ ही बिर्रा, अलीपुर मौहरिया, बिघैपुर, जसराना, सुसायत कलां, दरकौली, जगीपुर और जलालपुर गांवों में स्वच्छता संबंधी कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से इन गांवों के लोग सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए क्षेत्र पंचायत ने इन कार्याें को अपनी कार्य योजना में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें