फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 8.48 करोड़ रुपये से नगर निकायों में होंगे विकास कार्य

Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से जिले के सभी नगर निकायों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्याें के लिए 15 वें वित्त आयोग से 8.48 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष नगर निकायों में कार्याें की स्वीकृति दे दी गई है। इस राशि से निकाय क्षेत्रों में सड़क निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन सहित कई कार्य कराए जाएंगे। निकायों की ओर से कई कार्याें के लिए टेंडर की प्रकिया को पूरा कर लिया गया है और निर्माण कार्याें को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन




इस धनराशि से होने वाले कार्याें के लिए नगर निकायों की ओर से बनी कार्ययोजना को भी स्वीकृति मिल गई है। इसके आधार पर नगर निकायों में टेंडर प्रकिया भी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ठोस तरल कचरा प्रबंधन के कार्याें की भी योजना बनाई जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने बताया कि सभी नगर निकायों में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष विकास एवं निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन





नगर निकायों को जारी की गई धनराशि
नगर निकाय धनराशि (रुपये लाख में)
सिकंदराराऊ 99.99

हाथरस 484.61

हसायन 13.81
मेंडू 38.21

मुरसान 29.54

पुरदिलनगर 52.25

सादाबाद 87.79

सहपऊ 18.87

सासनी 27.77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें