फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी निष्पक्षता और मानकों के अनुसार होंगे विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी निष्पक्षता, मानक के अनुसार होंगे विकास के काम
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में शामिल हुए जिले के तीनों विधायक
विधायकों ने विकास कार्य कराने पर दिया जोर
समितियों के गठन का अधिकार दिया जिला पंचायत अध्यक्ष को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एक अहम बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न समितियों का निर्वाचन संबंधी अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को ही दे दिया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद सभी सदस्यों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्ताव जल्द ही दे दें, जिससे उन पर काम शुरू कराया जा सके। बैठक में पदेन सदस्य के रूप में जिले के तीनों विधायक रामवीर उपाध्याय, हरीशंकर माहौर और वीरेंद्र सिंह राना के अलावा सीडीओ आरबी भास्कर भी मौजूद थे।
विनोद उपाध्याय के फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जिले में पिछले करीब दो साल में विकास के काम जिला पंचायत द्वारा नहीं कराए गए थे। यह काम रुके पड़े थे। इसमें अब तेजी लाई जाए। जिला पंचायत सदस्य इसमें सहयोग करें। हाथरस सदर के विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिला पंचायत में विकास कार्य रुका हुआ था। इससे आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय से अपेक्षा की कि वह देहात में विकास के काम कराएं, जिससे कि लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि जिला पंचायत का काम रुका पड़ा है। यह तेजी से साथ कराया जाए। सड़कें आदि बनवाई जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि जिन सदस्यों ने उन्हें वोट देकर जिताया है, वह उनका धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द निष्पक्षता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। काम मानकों के अनुसार होंगे। वह इस सिलसिले में जिले के प्रभारी मंत्री से भी मिलेंगे। उन्होंने सदस्यों से प्रस्ताव देने की अपील की। सीडीओ आरबी भास्कर ने जिला पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनका पूरा सहयोग किया जाएगा और विकास संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत की नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति के गठन पर विचार हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुसार समितियों के गठन का अधिकार बैठक में उन्हें ही सौंपा गया है। संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, सरोज उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, रामवती बघेल, बृजमोहन राही आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें