फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1.32 करोड़ से बदलेगी मुरसान की तस्वीर, सड़क-नाली और जलनिकासी के होंगे काम, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 26 May 2026 05:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पंचायत द्वारा तैयार प्रस्ताव में विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से जूझ रहे इलाकों में नई नालियों का निर्माण और पुरानी नालियों के सुधार का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुरसान बाजार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा मुरसान में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 1.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही कस्बे में सड़क निर्माण, नाली निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के कार्य शुरू कराए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा तैयार प्रस्ताव में विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से जूझ रहे इलाकों में नई नालियों का निर्माण और पुरानी नालियों के सुधार का कार्य भी कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई मोहल्लों में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियां लंबे समय से समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से कस्बे की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें