फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 665 करोड़ से जिले में होंगे विकास एवं निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब 665 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन प्रस्तावों में विधानसभा वार निर्माण कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन


जिले में विकास के लिए लोनिवि ने खाका खींच लिया है। जनपद की तमाम सड़कों पर आवागमन दुरुस्त कराए जाने को प्रस्तावों में शामिल किया है। इसमें मुख्य रूप से सड़कों का नव निर्माण कार्य, मिसिंग सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण व सुंदरीकर, विशेष मरम्मत कार्य, ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करना, लघु व दीर्घ सेतुओं का निर्माण कार्य आदि शामिल है। बनाए गए प्रस्ताव में लोनिवि ने विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदाबाद से विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, एमएलसी माानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, सांसद अनूप प्रधान के प्रस्तावों को भी शामिल किया है।







जनपद में इस साल किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। कार्य योजना में सभी विधानसभाओं के विकास कार्य शामिल किए गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें