ढोल नगाड़ों पर झूमे भाजपाई, खूब बांटी मिठाई
अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार का फैसला आते ही जमकर मनाया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाने पर भाजपा और अन्य सहयोगी संगठनों के अलावा आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर में कई स्थानों पर मिष्ठान का वितरण किया गया। व्यापारी वर्ग ने आतिशबाजी की। वंदे मातरम, भारतमाता का जयघोष के साथ जुलूस निकाला गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैनीराम बाग पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई और जमकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आज भारत के इतिहास में ऐसा पन्ना जुड़ गया है, जो एक नए स्वर्णिम भारत का निर्माण करने काम है। इस मौके पर डॉ. एसपीएस चौहान, रामवीर सिंह, धीरेंद्र चौहान, हरीशंकर राना, विशाल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजेश सिंह गुड्डू, शरद माहेश्वरी, विजय पंडित, श्याम अग्रवाल, राहुल सक्सेना, विपिन लवानिया, मोहन पंडित आदि थे। वहीं चेयरमैन आशीष शर्मा ने सीयल स्थित अपने आवास पर मिष्ठान का वितरण किया।
ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नृत्य किया गया। जिलाध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रशांत शर्मा, शिवदेव दीक्षित, मुकेश कौशिक, केशवदेव शर्मा, नानक चंद्र पचौरी, हनुमान गुरु, योगेंद्र शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, रघुवीर पाराशर, विष्णु गौतम, अशोक शर्मा आदि थे। विश्व हिंदू परिषद द्वारा क्रांति चौक आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़े पर नृत्य किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार, मनोज सिसौदिया, कैलाश कूलवाल, प्रशांत मिश्र, सुरेंद्र सिसौदिया, सचिन कुमार, अंकित शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, सचिन कुमार, मनोज आर्य, आदित्य, गुन्नू ठाकुर, अर्जुन सिंह, नवनीत गौतम, यश कौशिक, बृजेश वशिष्ठ, यशवंत चौधरी, यादराम वर्मा आदि थे।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा और महामंत्री रामनिवास रावत ने मिठाई बांटी। दौलतराम, राजन सिंह, चिंरजी लाल, मुन्नी देवी, सौदान सिंह, रामजीलाल, सोमप्रकाश, मिथलेश चौधरी, यशपाल भाटिया, नरेश शर्मा, महेश गुप्ता, केशवदेव, लीलावती, मोहनचंद्र, सुमन वार्ष्णेय आदि थीं। भाजपा के लहरा मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश गोला के नेतृत्व में सरकार के फैसले का स्वागत किया। विवेक रावत, शिवदेव दीक्षित, योगेंद्र दिवाकर, अनंत सोलंकी, मुकेश, मनोज उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, लोकेश बघेल, बाबूलाल गोला, गिरीश शर्मा, विक्रम रावत, सत्यभान, योगेंद्र गहलोत, अजय रावत आदि थे।
भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल दिसवार की अगुवाई में कोर्ट परिसर में लड्डू का वितरण किया गया। अधिवक्ता राधेलाल पचौरी, यतीश कुमार शर्मा, प्रेमवीर सिंह, राधामाधव शर्मा, यज्ञदत्त गौतम, दिगंबर सिंह सिसौदिया, सुरेश चंद्र, हजारी लाल कुशवाहा, गिरीश रावत आदि थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सराफा चौराहे पर खुशी मनाते हुए मिठाई का वितरण किया। मदनमोहन अपना वाले, दिलीप पोद्दार, अनुभव अग्रवाल, मोहन लाल, अरुण माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, माधव सिंघल, महेश चंद्र वर्मा, रमनमूर्ति शर्मा, हरीश अग्रवाल, राजेंद्र आदि थे।
कस्बा मुरसान में रेलवे स्टेशन के सामने भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह की मौजूदगी में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर देवेंद्र पाल सिंह, सुरेश गोला, विजेंद्र सिंह, राहुल सिंह दिवाकर, बंटू चौधरी, गजेंद्र राना, गोला ठाकुर, दिगंबर सिंह, पुष्पराज सिंह, टीकम सिंह, मोनू ठाकुर, रामजीलाल कुशवाहा, बृजकिशोर शर्मा, नीरज सिंह, कपिल दीक्षित आदि थे।