फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दृष्टिबाधित होने के बावजूद अनिष्का ने फहराया परचम

Sat, 18 Apr 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अनिष्का गोयल, दृ​ष्टिबा​धित हाईस्कूल पास करने वाली छात्रा। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो दिव्यांगता भी आपके सपनों की उड़ान को नहीं रोक सकती। शहर की बेटी अनिष्का गोयल ने इस बात को सच कर दिखाया है। 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित होने के बावजूद अनिष्का ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन




राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर की कक्षा 10 की छात्रा अनिष्का ने साबित कर दिया कि सफलता के लिए दृष्टि नहीं, दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। शारीरिक चुनौती को दरकिनार करते हुए उन्होंने हर दिन कड़ी मेहनत की। अनिष्का के अनुसार उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया, बल्कि उसे अपनी ताकत बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।




सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच अनिष्का की यह उपलब्धि उनके अटूट संकल्प का परिणाम है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और अनिष्का के अंकों की जानकारी मिली, उनके परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों ने अनिष्का को अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें