लखनऊ निदेशालय से आए पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राम सिंह ने शुक्रवार को सादाबाद व सहपऊ की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। गोशालाओं में सफाई की स्थिति खराब मिली। यहां जलभराव और कीचड़ हो रहा था।
उपनिदेशक ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह, डॉ. जर्नादन सिंह, डॉ. विकास यादव के साथ नगर पंचायत सहपऊ, महरारा स्थित गोशाला के अलावा सादाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कजरौठी, करसौरा व आगरा रोड स्थित नगर पंचायत की अस्थायी कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। बारिश की वजह से गोशालाओं की हालत बेहद दयनीय थी। उन्होंने यहां सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। कजरौठी की गोशाला पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने डिप्टी डायरेक्टर का स्वागत किया।