फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, यलो अलर्ट जारी, न अलाव जले, न बंटे कंबल

Tue, 16 Dec 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस ने अभी तक शहर में अलाव नहीं जलाए हैं। बोर्ड की बैठक में अलाव व कंबल वितरण का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर घने कोहरे के बीच से हेडलाइट जलाकर निकलते वाहन सवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में घने कोहरे ने सड़क यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। 14 दिसंबर रात से शुरू हुआ कोहरा 15 दिसंबर को भी दिनभर बना रहा। शाम ढलते ही फिर घने कोहरे की चादर तन गई, जिससे मथुरा-बरेली और आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इधर, मौसम विभाग ने जिले में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पूरी रात के साथ-साथ 15 दिसंबर दोपहर तक भी हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों की गति भी बेहद धीमी रही, जिससे हाईवे पर रुक-रुककर जाम जैसी स्थिति बनती रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण कई वाहन चालकों को राजमार्ग किनारे साइड में वाहन खड़े करने पड़े।
विज्ञापन

खासकर सुबह के समय कार्यालय, स्कूल और अन्य जरूरी कामों से जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर रोडवेज बस संचालन पर भी साफ नजर आया। यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि कई लोगों ने सफर टालना ही उचित समझा। कुछ मार्गों पर बसें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं, सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वाहनों के आगे-पीछे की लाइट जलाकर रखें।

विज्ञापन

न अलाव जले, न बंटे कंबल

हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस ने अभी तक शहर में अलाव नहीं जलाए हैं। बोर्ड की बैठक में अलाव व कंबल वितरण का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। रविवार को कोहरा पड़ने पर एक-दो स्थानों पर अलाव जलाकर फोटोग्राफी कर अधिकारियों को भेज दिए गए।

12 नवंबर को हुई बोर्ड की बैठक में पहला प्रस्ताव ही अलाव जलवाने का था। नगर में 75 स्थान अलाव के लिए चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक स्थान पर रोजाना चालीस किलो लकड़ी डलवाई जाएगी, जिसमें 33 हजार रुपये का व्यय आएगा। पालिका ने शीतकाल में दो महीने तक लकड़ी डलवाने का लक्ष्य रखा है। इन दो महीनों में लगभग 19.8 लाख रुपये की लकड़ी जलाई जाएगी। दिसंबर व जनवरी में भीषण ठंड पड़ती है। आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन अभी तक अलाव डलवाने की व्यवस्था नहीं की गई।

यही हाल कंबलों का भी है। गरीबों को नगर के 35 वार्डों में दो हजार कंबल बांटे जाने हैं। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने प्रत्येक वार्ड में कम से कम सौ कंबल बांटने की बात रखी थी। अभी तक कंबल बांटने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है। नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह का कहना है कि कुछ जगहों पर अलाव जलवाए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूर्ण होते ही इस सप्ताह से अलाव जलवाने शुरू हो जाएंगे। जल्द ही कंबल भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें