फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव जलालपुर में एक व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिला

Sat, 09 Sep 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव जलालपुर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवों में बुखार लगातार फैल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जलालपुर में बुखारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। गांव में 35 बुखार पीड़ित मिले। 12 लोगों की डेंगू और 12 की मलेरिया की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए। एक मरीज डेंगू पीड़ित मिला। बाकी सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन




गांव में डेंगू पीड़ित मिलने से विभाग में खलबली मच गई। पीड़ित मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और फॉगिंग कराई गई। फ्रिज और कूलर में जमा पानी को खाली कराया गया।



टीम ने ग्रामीणों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। उन्हें सलाह दी कि घर से निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें और घरों के आसपास सफाई रखें। तेज बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। टीम में डाॅ.नीतू सिंह, डाॅ. अलका सेंगर, एलए कैलाश चंद एवं आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें