सात सितंबर की रात्रि लगभग तीन बजे गांव निवासी दो व्यक्ति एवं उनके साथ चार अज्ञात लोग हाथों में लाठी-डंडे और तमंचा लेकर आ गए और नीचे सो रही उनकी पुत्री गार्गी, पुत्र गगन को तमंचा दिखाकर बुरी तरह डरा दिया। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में ग्राम प्रधान ने गांव के युवकों और अज्ञात लोगों के खिलाफ सात सितंबर की रात में घर में घुसकर बेटी-बेटे को तमंचे के बल पर धमकाकर 50 हजार रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में मामला पेशबंदी का निकलकर आया है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधान मनवीर सिंह ने तहरीर में कहा है कि सात सितंबर की रात्रि लगभग तीन बजे गांव निवासी दो व्यक्ति एवं उनके साथ चार अज्ञात लोग हाथों में लाठी-डंडे और तमंचा लेकर आ गए और नीचे सो रही उनकी पुत्री गार्गी, पुत्र गगन को तमंचा दिखाकर बुरी तरह डरा दिया। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए।
शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए तो यह लोग तमंचा लहराकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस की मोबाइल टीम गांव पहुंच गई। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि पुत्री के जेवर चोरी होने के संबंध में अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में उसके ससुरालीजनों ने तहरीर दी है, जिससे मामला पेशबंदी का प्रतीत होता है।