स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद हाथरस में डेंगू और वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा, सुसायत खुर्द और रुदायन में अभी तक बुखार और डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर के अहियापुर में ही 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, तो कई लोगों की मौत हो चुकी है।
वायरल बुखार और डेंगू का हाथरस में प्रकोप बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल पैथोलॉजी लैब का भी है। यहां जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में अभी तक डेंगू के 47 और मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। बुखार से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक किसी मौत का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में डेंगू और वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा, सुसायत खुर्द और रुदायन में अभी तक बुखार और डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर के अहियापुर में ही 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है तो कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बुखार व डेंगू से पीड़ित मिलने का चल रहा सिलसिला जारी है।
शहर के बागला जिला अस्पताल, जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व शहर के निजी चिकित्सकों के यहां बुखार से पीड़ितों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी इन दिनों बुखार से पीड़ित नजर आ रहे हैं। पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। काफी प्रयास के बावजूद हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं।
हाथरस में अभी तक डेंगू के 47 व मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। अगर कहीं से भी डेंगू के मरीज पाए जाने की पुष्टि हो रही है तो वहां तुरंत ही टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। -डॉ. नरेश गोयल, प्रभारी सीएमओ