फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षक-कर्मचारियों ने किया बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध, काली पट्टी बांधकर हुआ प्रदर्शन

Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की बागला डिग्री कॉलेज में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया। सभी ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बागला कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागला डिग्री कॉलेज में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली के विरोध महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि शासन ने सहायता प्राप्त कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दोहरा मापदंड स्थापित किया है, जबकि वित्तविहीन कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि शासन बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। शिक्षक संघ इस प्रणाली का जोर-शोर से विरोध करता रहेगा। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मंडलीय संयुक्त सचिव यतीश नगाइच, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. साहब सिंह, डॉ. दानिश मोहम्मद, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. ऋषिकांत, डॉ. कमलेश कुशवाहा, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अंकिता, रेखारानी, राजीव अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, मंजू शर्मा, चेतन गोयल, कुलप्रकाश, डॉ. नीतू नागपाल, ऋषि, इशांत आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें