जलेसर और पोरा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्यों व रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में दोनों स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने की बात कही।
बैठक में यात्री प्रतीक्षालय में सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ बरेली पैसेंजर और पलवल पैसेंजर ट्रेन को शुरू करने के साथ एक अगस्त से चलने वाली कानपुर-अलीगढ़ ईएमयू का पोरा व जलेसर स्टेशनों पर ठहराव करने पर विचार-विमर्श हुआ। रेलवे अधिकारियों ने सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। स्टेशन पर पौधरोपण किया गया। बैठक में स्मृति पाठक, सुनीता वर्मा, शब्बीर अहमद, जितेंद्र कुमार, रामवीर माहौर वाणिज्य निरीक्षक तपेश गोस्वामी, स्टेशन अधीक्षक पोरा पीके शर्मा, एसएसई कार्य हाथरस अजय मीणा, एसएसई पावर सप्लाई अलीगढ़ देवेंद्र सिंह के अलावा जलेसर स्टेशन की समिति के सदस्य शिवदेव दीक्षित, अनंतवीर सोलंकी, स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, सब इंस्पेक्टर आरपीएफ उमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।